Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

20 महीने के निचले स्तर पर थोक महंगाई, खाने-पीने के सामान की कीमतें हुई कम

प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर -3.38% रही, जबकि मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों में 1.97% की वृद्धि दर्ज की गई। सब्जियों और दालों की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है।

Published: 16:56pm, 14 Jul 2025

देश में महंगाई नियंत्रण की दिशा में राहत भरी खबर सामने आई है। जून 2025 में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर घटकर (-)0.13 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह स्तर पिछले 20 महीनों में सबसे कम है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आई गिरावट इस गिरावट का मुख्य कारण बताई जा रही है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में थोक महंगाई दर 0.39 प्रतिशत थी। इस वर्ष पहली बार डब्ल्यूपीआई आधारित महंगाई नकारात्मक श्रेणी में पहुंची है, जिससे महंगाई के मोर्चे पर सरकार को राहत मिली है।

खाद्य वस्तुओं में गिरावट प्रमुख वजह

मंत्रालय के अनुसार, जून में खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर -3.75 प्रतिशत रही, जबकि मई में यह -1.56 प्रतिशत दर्ज की गई थी। विशेष रूप से सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। जून में सब्जियों पर महंगाई दर -22.65 प्रतिशत रही, जो मई में -21.62 प्रतिशत थी।

दालों पर महंगाई दर -14.09 प्रतिशत रही, जबकि अंडे, मांस और मछली की महंगाई दर -0.29 प्रतिशत रही। गेहूं पर महंगाई 3.77 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, आलू और प्याज की कीमतों में गिरावट क्रमशः -32.67 प्रतिशत और -33.49 प्रतिशत रही, जो इस गिरावट में निर्णायक भूमिका निभा रही है।

ईंधन और प्राथमिक वस्तुएं भी सस्ती हुईं

इसके साथ ही ईधन और बिजली क्षेत्र में भी राहत दिखाई दी है। इस श्रेणी में महंगाई दर जून में -2.65 प्रतिशत रही, जबकि मई में यह -2.27 प्रतिशत थी। प्राथमिक वस्तुओं की श्रेणी में महंगाई दर घटकर -3.38 प्रतिशत हो गई, जो कि मई में -2.02 प्रतिशत थी। हालांकि, मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों में मामूली वृद्धि देखी गई और जून में इस श्रेणी में महंगाई दर 1.97 प्रतिशत रही।

आरबीआई ने घटाया महंगाई अनुमान

बीते महीने हुई मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा ने वर्ष 2025-26 के लिए खुदरा महंगाई अनुमान 4 प्रतिशत से घटाकर 3.7 प्रतिशत कर दिया था। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में महंगाई में निरंतर गिरावट आई है और अब यह रिज़र्व बैंक के अक्टूबर 2024 के सहनशीलता बैंड से भी नीचे आ गई है।

गवर्नर के अनुसार, मध्यम अवधि में महंगाई का स्तर 4 प्रतिशत के लक्ष्य से कुछ हद तक कम रह सकता है, जिससे मौद्रिक नीति में स्थिरता और संतुलन सुनिश्चित होगा। थोक महंगाई दर में इस गिरावट से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post