Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

रोमांचक मोड़ पर लॉर्ड्स टेस्ट, भारत को जीत के लिए 135 रन तो इंग्लैंड को 6 विकेट की जरूरत

भारत को जीत के लिए 135 रन और बनाने और उसके छह विकेट बाकी हैं। भारत को यह टेस्ट जीतना है तो अंतिम दिन भी केएल राहुल और उपकप्तान ऋषभ पंत को पहली पारी के जोश व होश से बल्लेबाजी करनी होगी।

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के गेंद से ‘चौके’ की बदौलत भारत ने पांच टेस्ट की क्रिकेट सीरीज के तीसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी लॉडर्स के ऐतिहासिक मैदान पर चायकाल के बाद 62.1 ओवर में मात्र 192 रन पर समेट दी। सुबह लंच से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और चायकाल के बाद अनुभवी जसप्रीत बुमराह ने दो दो और आकाशदीप व नीतिश रेड्डी ने एक एक विकेट चटकाया।

भारत के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने मात्र 22 रन देकर लंच से पहले पहली पारी में शतक जड़ने वाले जो रूट (40 रन, 96 गेंद, एक चौका), पहली पारी में अर्द्धशतक जड़ने वाले जैमी स्मिथ (4 रन, 17 गेद, एक चौका), चायकाल के बाद  बेन स्टोक्स (33 रन,96 गेंद, तीन चौके और फिर शोएब बशीर (2 रन,9 गेंद) सभी को बोल्ड कर इंग्लैंड को 200 रन से पहले ही रोक दिया। भारत ने जीत के लिए दूसरी पारी में 193 रन बनाने का लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल बंद तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 58 रन बनाए और यह टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच गया।

चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत के सलामी बल्लेबाज और पहली पारी के शतकवीर केएल राहुल 47 गेंद कर छह चौकों की मदद से 33 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत को जीत के लिए 135 रन और बनाने और उसके छह विकेट बाकी हैं। भारत को यह टेस्ट जीतना है तो अंतिम दिन भी केएल राहुल और उपकप्तान ऋषभ पंत को जोश व होश से बल्लेबाजी करनी होगी। भारत की जीत की उम्मीदें पूरी तरह राहुल और पंत पर टिकी हैं।

भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल (0 रन, 7 गेंद) इस टेस्ट में लगातार दूसरी बार जोफ्रा आर्चर की गेंद को उड़ाने की कोशिश में विकेटकीपर जैमी स्मिथ को कैच दे बैठे और इसके बाद ब्रायडन कार्स (2 विकेट) ने पहले करुण नायर ( 14 रन, 33 गेंद, एक चौका) को तेजी से भीतर आती गेंद और फिर कप्तान शुभमन गिल (6 रन, 9 रन,1 चौका) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत का स्कोर तीन विकेट पर 53 कर दिया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने नाइट वाचमैन आकाश दीप (1 रन,11 गेंद) को बोल्ड कर भारत को चौथा झटका दिया।

इंग्लैंड की पहली पारी के 387 रन के जवाब में केएल राहुल के शतक(100 रन, 177 गेंद, 13 चौके), ऋषभ पंत (74 रन, 112 गेंद, 2 छक्के, 8 चौके) व रवींद्र जडेजा ( 72 रन,131 गेंद, एक छक्का, आठ चौके)के अर्द्धशतकों की बदौलत ने तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए।

इंग्लैड की दूसरी पहली पारी तीसरे दिन के बिना क्षति दो रन से बेन डकेट (2) और जाक क्राली (2) ने आगे शुरू की। चौथे दिन चायकाल के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (33) ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर  के 12वें और पारी के 55वें ओवर की तीसरी ऑफ स्टंप पर गिर तेज से भीतर आती गेंद को रिवर्स स्वीप करने के फेर में बोल्ड हो गए और इंग्लैंड ने सातवां विकेट 181 रन पर खो दिया। इंग्लैंड के स्कोर में एक रन ही और जुड़ा था कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने 13वें ओवर में बेहतरीन यॉर्कर पर पहली पारी में अर्द्बशतक जड़ने वाले ब्रायडन कार्स (1 रन, 4 गेंद) को बोल्ड कर दिया।

जसप्रीत बुमराह ने अपने अगले ओवर में क्रिस वॉक्स (10 रन, 33 गेंद, एक चौका) को बोल्ड कर इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट पर 185 कर दिया। ऑफ स्पिनर वाशिंगटन शोएब बशीर( 2 रन, 9 गेंद ) को बोल्ड कर इंग्लैंड की दूसरी पारी समेट दी।

YuvaSahakar Desk