Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

जर्मनी के रोहलर सहित दुनिया के नामी जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 में करेंगे शिरकत

नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट में वर्ल्ड के कई दिग्गज एथलीट आएंगे और जैवेलिन में अपना जलवा दिखाने के लिए बेताब हैं। भारत में पहली बार इस तरह का कोई इवेंट आयोजित किया जा रहा है।

ओलंपिक स्वर्ण औेर रजत पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के नाम पर देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय जेवलिन टूर्नामेंट नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 बेंगलुरू के श्री कांतिवीरा स्टेडिययम में शनिवार को होगा। यह अंतर्राष्ट्रीय जेवलिन टूर्नामेंट दो बार ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और जेएसडब्ल्यू द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय एथलेटिक्स सघ (एएफआई) के अनुमोदन से किया जा रहा है॥ यह जेवलिन टूर्नामेंट भारतीय ए़थलेटिक्स के लिए एक लंबी छलांग साबित होगा।

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 को वर्ल्ड ए़थलेटिक्स गोल्ड लेवल स्तर हासिल है और इसमें दुनिया के धुरंधर जेवलिन थ्रोअर में शामिल 2016 ओलंपिक के चैंपियन जर्मनी के थॉमस रोहलर (सर्वश्रेष्ठ थ्रो 93.90 मीटर), 2015 के वर्ल्ड चैपियन व 2016 के ओलंपिक रजत पदक विजेता केन्या के जूलियस येगो(सर्वश्रेष्ठ थ्रो 97.20 मीटर), अमेरिका के शीर्ष जेवलिन थ्रोअर 2023 के पैन अमेरिकन चैंपियन व डायमंड लीग में बराबर बढ़िया प्रदर्शन करने वाले  कर्टिज थॉम्पसन (सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.76 मीटर), चेक रिपब्लिक के 27 बरस के जेवलिन थ्रोअर मार्टिन कोनेसी (सर्वश्रेष्ठ थ्रो 80.59 मीटर), ब्राजील के लुइज मॉरिशिययो द सिल्वा (सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.62 मीटर) तथा श्रीलंका के रुमेश पथिरगे (सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.45 मीटर) जैसे जाने माने जेवलिन थ्रोअर शिरकत करेंगे।

भारतीय जेवलिन थ्रोअर में लगातार दो ओलंपिक में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक तथा जीत इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा चुके वर्ल्ड चैंपियन डायमंड लीग विनर  नीरज चोपड़ा (सर्वश्रेष्ठ थ्रो 90.23 मीटर), एशियन चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सचिन यादव (सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.16 मीटर), साहिल सिलवाला (सर्वश्रेष्ठ थ्रो 81.81 मीटर), यशवीर सिंह (सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.57 मीटर) इस जेवलिन टूर्नामेंट का प्रमख आकर्षण होंगे।

YuvaSahakar Desk