Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मध्य प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र के लिए निवेश का नया केंद्र शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विज़न को पूरा करने में सहकारी संस्थाओं की बड़ी भूमिका होगी

Published: 12:48pm, 27 Jun 2025

भोपाल में सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘सीपीपीपी इन्वेस्टमेंट प्रमोशन विंग’ (CPPP Investment Promotion Wing) का उद्घाटन किया। यह नया केंद्र विंध्याचल भवन स्थित सहकारिता आयुक्त कार्यालय में खोला गया है। इसका उद्देश्य सहकारी संस्थाओं, किसानों और निवेशकों को एक ही जगह पर मदद, जानकारी और सलाह देना है।

यह नया केंद्र एक सिंगल विंडो सिस्टम की तरह काम करेगा, जिससे निवेश और सहकारी गतिविधियों से जुड़ी प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनेगी। मंत्री सारंग ने कहा कि सहकारी मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और देश के विकास में अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने बताया कि सीपीपीपी मॉडल (Cooperative Public Private Partnership) को मध्य प्रदेश में बड़ी सफलता मिली है और अब यह मॉडल देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विज़न को पूरा करने में सहकारी संस्थाओं की बड़ी भूमिका होगी।

मंत्री ने बताया कि इस मॉडल को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान पेश किया गया था, जिसके तहत 2305 करोड़ रुपये के 19 समझौते (MoUs) किए गए। इन समझौतों में रिलायंस, बैद्यनाथ, और माजेस्टिक बासमती जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं।

इस मॉडल के तहत प्राथमिक कृषि ऋण समितियाँ (PACS) निजी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर सकती हैं। इससे किसानों को अच्छी कीमत मिलेगी और उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही, निजी कंपनियों को सीधे ग्रामीण क्षेत्रों से बेहतर गुणवत्ता का कच्चा माल मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, सहकारिता आयुक्त मनोज पुष्प, और विपणन संघ के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे। रिलायंस, प्रतिभा सिंटेक्स और मशरूम वर्ल्ड जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

विंग के नोडल अधिकारी श्री अम्बरीश वैद्य ने सभी का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि यह केंद्र सहकारी क्षेत्र में एक नया इतिहास रचेगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post