Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

अब सभी दोपहिया वाहनों में ABS अनिवार्य, दो हेलमेट देना भी होगा जरूरी: सड़क परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला

देश में सड़क हादसों में दोपहिया वाहन चालकों की लगातार बढ़ती मौतों को देखते हुए, सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब जनवरी 2026 से सभी नए स्कूटर, बाइक और मोटरसाइकिलों में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, चाहे उनकी इंजन क्षमता कुछ भी हो। इसके अलावा, हर दोपहिया वाहन की बिक्री पर अब दो BIS प्रमाणित हेलमेट देना भी अनिवार्य होगा।

Published: 08:00am, 21 Jun 2025

देश में सड़क हादसों में दोपहिया वाहन चालकों की लगातार बढ़ती मौतों को देखते हुए, सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब जनवरी 2026 से सभी नए स्कूटर, बाइक और मोटरसाइकिलों में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, चाहे उनकी इंजन क्षमता कुछ भी हो। इसके अलावा, हर दोपहिया वाहन की बिक्री पर अब दो BIS प्रमाणित हेलमेट देना भी अनिवार्य होगा।

क्या है ABS और क्यों है जरूरी?

ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम एक ऐसा सुरक्षा फीचर है जो अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को लॉक होने से रोकता है। इससे वाहन पर नियंत्रण बना रहता है और फिसलने की संभावना कम होती है, खासकर बारिश या फिसलन वाली सड़कों पर। अध्ययनों के अनुसार, ABS दुर्घटनाओं को 35-45% तक कम कर सकता है।

फिलहाल क्या है नियम?

अभी तक ABS केवल 125cc से अधिक इंजन क्षमता वाली बाइक्स और स्कूटर्स में ही अनिवार्य है। इस वजह से लगभग 45% दोपहिया वाहनों में ABS नहीं होता। नए नियम लागू होने के बाद, यह सभी नए वाहनों में जरूरी होगा, क्योंकि आजकल अधिकतर स्कूटर्स और बाइक्स 70 किमी/घंटा से ऊपर की रफ्तार पकड़ सकते हैं।

दो हेलमेट क्यों जरूरी?

मंत्रालय का कहना है कि सड़क हादसों में मरने वालों में से करीब 44% दोपहिया वाहन चालक होते हैं, और इनमें से अधिकतर मौतें सिर में चोट लगने से होती हैं। अब तक केवल एक हेलमेट देना जरूरी था, लेकिन अब दो प्रमाणित हेलमेट देना अनिवार्य होगा, ताकि सवारी और पीछे बैठने वाला दोनों सुरक्षित रहें।

YuvaSahakar Desk

Recent Post