Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मात्र 3 हजार रुपए में सालभर के लिए टोल टैक्स पास, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की बड़ी घोषणा

केंद्र सरकार ने निजी वाहनों के लिए 3000 रुपये का वार्षिक फास्टैग पास लॉन्च करने की घोषणा की है, जो 15 अगस्त 2025 से लागू होगा। इस पास से टोल भुगतान सरल, तेज़ और सुविधाजनक होगा, जिससे सफर किफायती और आसान बनेगा।

Published: 17:49pm, 18 Jun 2025

केंद्र सरकार ने निजी वाहनों के लिए 3000 रुपये का वार्षिक फास्टैग पास शुरू करने का फैसला किया है, जिसे 15 अगस्त 2025 से जारी किया जाएगा। यह पास देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले निजी वाहन चालकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ताकि टोल भुगतान प्रक्रिया सरल, तेज़ और किफायती हो सके।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह पास एक्टिवेशन की तारीख से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक वैध रहेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य टोल बूथों पर लगने वाली भीड़, लंबी कतारें और टोल भुगतान से संबंधित विवादों को कम करना है, जिससे वाहन चालक तेज़ और सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त कर सकें।

फास्टैग वार्षिक पास को एक्टिवेट और रिन्यू करने के लिए एक लिंक जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस योजना के तहत टोल भुगतान एक सिंगल ट्रांजैक्शन के माध्यम से होगा, जिससे उन लोगों की परेशानी खत्म हो जाएगी जो 60 किलोमीटर के दायरे में कई टोल से गुजरते हैं। इससे पहले मई में यह खबरें आई थीं कि सरकार दो नए टोल मॉडल पर विचार कर रही है—एक वार्षिक पास और दूसरा दूरी आधारित शुल्क प्रणाली। दूरी आधारित मॉडल के तहत 100 किलोमीटर पर 50 रुपये की दर से टोल लेने का प्रस्ताव था, लेकिन इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

सरकार ने पहले 30,000 रुपये का ‘लाइफटाइम FASTag’ पास लाने का भी प्रस्ताव रखा था, जो 15 वर्षों के लिए वैध होता, लेकिन उसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

नई व्यवस्था मौजूदा FASTag इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करेगी, लेकिन भविष्य में टोल बूथों को हटाकर GPS और सेंसर आधारित ऑटोमैटिक टोल कलेक्शन प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे यात्रियों को बाधा-रहित और तेज़ सफर का अनुभव मिलेगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post