Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

IAS पंकज कुमार बने बिहार कृषि विभाग के प्रधान सचिव, ग्रहण किया पदभार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज कुमार ने बिहार के कृषि विभाग के प्रधान सचिव का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता और समर्पण के साथ किसान हित में कार्य करने का आह्वान किया।

Published: 16:09pm, 13 Jun 2025

बिहार सरकार के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई॰ए॰एस॰) अधिकारी श्री पंकज कुमार ने आज कृषि भवन, पटना में कृषि विभाग, बिहार के प्रधान सचिव के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण के उपरांत श्री पंकज कुमार ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की। बैठक की शुरुआत में प्रधान सचिव ने उपस्थित अधिकारियों से विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं वर्तमान कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, समयबद्धता और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

प्रधान सचिव ने कहा कि कृषि विभाग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसकी सक्रियता तथा नवाचार ही किसानों की प्रगति एवं समृद्धि का आधार है। उन्होंने अधिकारियों को आगामी समीक्षा बैठक हेतु अपने-अपने संभाग की प्रगति, संचालित योजनाओं की स्थिति, समस्याओं एवं संभावनाओं पर आधारित विषयवार पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन (पी0पी0टी0) तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुचिंतित डाटा विश्लेषण के आधार पर ही प्रभावी योजना निर्माण संभव है।

श्री पंकज कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना से कार्य करें ताकि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ वास्तविक पात्र किसानों तक समय पर पहुँच सके। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रत्येक कार्य किसान हित को केंद्र में रखते हुए किया जाए। किसान राष्ट्र की आर्थिक समृद्धि के मूल स्तंभ हैं और उनके कल्याण हेतु हर स्तर पर गंभीर प्रयास आवश्यक हैं।

YuvaSahakar Desk