Trending News

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित

त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की प्रगति को लेकर सहकारिता सचिव डॉ. भूटानी ने की समीक्षा बैठक

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी की अध्यक्षता में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें सहकारी समितियों की प्रगति और भावी योजनाओं पर चर्चा की गई।

Published: 10:00am, 07 Jun 2025

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय (टीएसयू) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस उच्चस्तरीय बैठक में सहकारी विश्वविद्यालय के नवगठित समितियों के कामकाज की प्रगति और अन्य प्रमुख मामलों पर चर्चा की गई।

सहकारिता के माध्यम से समृद्धि की दिशा में प्रगति के लिए शीर्ष अधिकारियों ने भविष्य से संबंधित नियोजित गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संस्थागत सहयोग को मजबूती प्रदान करने के लिए सहकारिता मंत्रालय के व्यापक उद्देश्यों के साथ हो रहे बहुआयामी प्रयासों पर जोर दिया।

इस बैठक में सहकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री रवींद्र कुमार अग्रवाल, सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद कुमार झा, सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ जैन, सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार वर्मा, तत्कालीन आईआरएमए के निदेशक डॉ. उमाकांत दास और मंत्रालय तथा सहकारी विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

YuvaSahakar Desk