Trending News

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा भेजे जाने का प्रस्ताव ठुकराया, नए सीएम के रूप में डीके शिवकुमार की होगी ताजपोशी अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी किया पलटवार, सैन्य ठिकानों पर किया हमला वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्सर मशीन’, एक सीजन में 65 छक्का जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा IGNOU जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा भेजे जाने का प्रस्ताव ठुकराया, नए सीएम के रूप में डीके शिवकुमार की होगी ताजपोशी अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी किया पलटवार, सैन्य ठिकानों पर किया हमला वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्सर मशीन’, एक सीजन में 65 छक्का जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा IGNOU जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

दिल्ली में बढ़ने लगा तापमान, 10 जून तक पारा 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से गर्मी बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है AQI 187 दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में आंधी या बारिश की संभावना नहीं है।

Published: 12:59pm, 05 Jun 2025

दिल्लीवासियों को अब तक मौसम ने कुछ राहत जरूर दी थी, लेकिन अब गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाने को तैयार है। हाल के दिनों में हुई हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही से मौसम में नरमी बनी हुई थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने राजधानी के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी का असर तेज़ होगा और 10 जून तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे दिल्लीवासियों को एक बार फिर तीखी धूप और चुभन भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.2 डिग्री कम रहा। हालांकि दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तेज धूप और नमी के चलते उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लोगो को ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है क्योंकि जब पड़ेगी चिलचिलाती धूप की पीर, मदद करेगा नीर।

YuvaSahakar Desk