Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

डेयरी सेक्टर को बूस्ट देने के लिए यूपी सरकार का बड़ा कदम, डेयरी खोलने के ल‍िए मिलेगी 5 करोड़ तक की सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सरकार ने डेयरी उद्योग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दुग्धशाला विकास और दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2022 में संशोधन कर अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से प्रदेश में डेयरी क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

Published: 09:00am, 19 May 2025

उत्तर प्रदेश सरकार ने डेयरी सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने और ग्रामीण रोजगार के अवसरों को सशक्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में “उप्र दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2022” में द्वितीय संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई है। इस संशोधन के तहत अब डेयरी इकाइयों की स्थापना पर कुल लागत का 35 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने जानकारी दी कि यह संशोधन उप्र खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अनुरूप किया गया है, जिससे डेयरी उद्योग को समरूप सुविधाएं मिल सकें।

नीति के तहत निम्नलिखित प्रकार की इकाइयों पर पूंजीगत अनुदान मिलेगा:

  • दुग्धशाला स्थापना: लागत का 35%, अधिकतम ₹5 करोड़
  • पशु आहार एवं पोषण निर्माणशाला: लागत का 35%, अधिकतम ₹5 करोड़
  • डेयरी प्लांट आधुनिकीकरण: लागत का 35%, अधिकतम ₹2.5 करोड़
  • ट्रेसेबिलिटी व क्वालिटी कंट्रोल मशीनरी: लागत का 35%, अधिकतम ₹1 करोड़
  • कोल्ड चेन संसाधन (वैन, टैंकर आदि): लागत का 35%, अधिकतम ₹1 करोड़
  • विस्तारीकरण कार्य: लागत का 35%, अधिकतम ₹2 करोड़
  • सूक्ष्म उद्यम क्षेत्र में मशीनरी: लागत का 50%, अधिकतम ₹50 लाख

इसके अतिरिक्त, सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर 75 KVA तक की लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान और महिलाओं के लिए 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

मंत्री ने बताया कि नीति में संशोधन के पूर्व ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त पूर्ण परियोजनाओं पर पूर्व दिशा-निर्देश ही लागू रहेंगे। इस संशोधन से प्रदेश में डेयरी उद्योग में व्यापक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर नए रोजगार सृजित होंगे और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post