Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने UPSC के नए चेयरमैन, केरल कैडर के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं अजय कुमार

डॉ. अजय कुमार के अलावा, पूर्व नौकरशाह अनुराधा प्रसाद ने भी UPSC सदस्य के रूप में शपथ ली है। वह 1986 बैच की ओडिशा कैडर की अधिकारी हैं। अपनी सेनाओं में उन्होंने अहम योगदान दिया है।अनुराधा ने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में मास्टर किया है। उन्होंने ब्रिटेन के बर्मिंघम यूनिवर्सिटी से विकास प्रशासन में मास्टर की है।

Published: 13:07pm, 14 May 2025

सेवानिवृत्त IAS अधिकारी और पूर्व रक्षा सचिव (Defense Secretary) डॉ. अजय कुमार (Ajay Kumar) को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. कुमार 1985 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव के पद पर कार्य किया था। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने मंगलवार देर रात एक आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति की जानकारी दी।

DoPT के अनुसार, डॉ. अजय कुमार की नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत की गई है, जो लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया को निर्धारित करता है। उनकी नियुक्ति उसी दिन से प्रभावी मानी जाएगी जिस दिन वह चेयरमेन का पदभार ग्रहण करेंगे।

डॉ. कुमार की नियुक्ति प्रीति सूदन के कार्यकाल की समाप्ति के बाद हुई है। सूदन, जो पूर्व स्वास्थ्य सचिव रही हैं, को जुलाई 2024 में यूपीएससी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जब मनोज सोनी ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। मनोज सोनी जून 2017 से मई 2023 तक आयोग के सदस्य रहे और इसके बाद अध्यक्ष बने। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पांच साल पहले व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

YuvaSahakar Desk