Trending News

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित

IFFCO ने तेज किया नैनो DAP का उत्पादन, फूलपुर और आंवला इकाइयों ने शुरू किया व्यावसायिक निर्माण

IFFCO ने यूपी की फूलपुर और आंवला इकाइयों में नैनो डीएपी का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है, जिससे देशभर में किसानों को पर्यावरण-अनुकूल और किफायती उर्वरक आसानी से उपलब्ध होगा।

इफको की आंवला यूनिट की टीम


Published: 09:00am, 14 May 2025

देश में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को घटाने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय सहकारी संस्था इफको (IFFCO) ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इफको ने उत्तर प्रदेश स्थित अपनी दो प्रमुख इकाइयों – फूलपुर और आंवला में नैनो डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) लिक्विड उर्वरक का व्यावसायिक उत्पादन प्रारंभ कर दिया है। दोनों यूनिट्स प्रतिदिन दो-दो लाख बोतलों का उत्पादन करने में सक्षम हैं, जिससे देशभर के किसानों को अब यह आधुनिक उर्वरक आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

इफको के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री यू.एस. अवस्थी ने इस उपलब्धि पर दोनों इकाइयों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेशों में कहा कि नैनो डीएपी उत्पादन की शुरुआत “इफको की सफलता में नैनो पंख जोड़ने” जैसा है। उन्होंने फूलपुर इकाई के यूनिट हेड श्री संजय कुदेशिया और आंवला यूनिट के यूनिट हेड श्री सत्यजीत प्रधान को टीम सहित इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री अवस्थी ने बताया कि किसानों से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए नैनो डीएपी का उत्पादन बढ़ाया गया है। इससे न केवल नैनो उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ेगी, बल्कि रासायनिक उर्वरकों की निर्भरता भी घटेगी। इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार, उत्पादन लागत में कमी और कृषि उपज की गुणवत्ता में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

इफको लंबे समय से प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल उर्वरकों के विकास और प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। संस्था प्राइमरी और सेकेंडरी न्‍यूट्रिएंट्स, पानी में घुलनशील खाद, जैविक व बायो फर्टिलाइजर्स, माइक्रो न्‍यूट्रिएंट्स और शहरी बागवानी से संबंधित उत्पादों का उत्पादन और वितरण कर रही है।

इफको का उद्देश्य है कि किसानों को बेहतर तकनीक और आधुनिक खाद की सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी लागत को घटाया जाए और आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाए। नैनो डीएपी और नैनो यूरिया जैसे उत्पादों से यह लक्ष्य हासिल करने में मदद मिल रही है।

YuvaSahakar Desk