Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

दिल्ली में तेवर दिखाने लगी गर्मी, राष्ट्रीय राजधानी में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

दिल्ली में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। साथ ही वायु गुणवत्ता भी 'मध्यम' श्रेणी में बनी हुई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ रहे हैं।

Published: 12:23pm, 13 May 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मई माह के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने अपने तीव्र तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले तीन दिनों में तापमान में निरंतर वृद्धि देखी गई है। 10 मई को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री था, जो 11 मई को बढ़कर 37.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।

मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, किंतु गर्म हवाओं और उमस के कारण गर्मी से राहत की संभावना कम है। हवा में नमी का स्तर 30 से 64 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 162 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों ने बताया कि निर्माण कार्य, धूल और वाहनों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के रंग के कपड़े पहनें। साथ ही, बच्चों और वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

YuvaSahakar Desk