Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

यूपी में पहली बार मोबाइल गेहूं क्रय केंद्र शुरू, MSP पर बेच सकेंगे 100 क्विंटल से अधिक गेहूं

किसानों को इस वर्ष गेहूं का MSP ₹2425 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, साथ ही ₹20 प्रति क्विंटल अतिरिक्त भुगतान उतराई, छनाई और सफाई के लिए भी मिलेगा।

किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर संबंधित जिले, तहसील या ब्लॉक के विपणन अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Published: 13:03pm, 17 Apr 2025

रबी सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की खरीदी उत्तर प्रदेश में जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। किसानों को अधिकतम लाभ देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। सरकार ने किसानों के हित में सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ 100 क्विंटल तक गेहूं बेचने पर सत्यापन की बाध्यता समाप्त कर दी है।

अब राज्य के पंजीकृत किसान बिना सत्यापन के 100 क्विंटल गेहूं MSP पर बेच सकते हैं। इसके अलावा, सत्यापन के बाद किसान अनुमानित उत्पादन से तीन गुना तक गेहूं बेच सकते हैं, जिससे अभिलेखों में त्रुटियों या जटिलताओं के कारण उन्हें कोई समस्या न हो। यह फैसला छोटे और मध्यम किसानों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा।

पंजीकरण के लिए किसान खाद्य व रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in या विभाग के मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस बार मोबाइल क्रय केंद्र शुरू किए गए हैं, जो किसानों के घर या खेत से ही MSP पर गेहूं खरीद रहे हैं। गेहूं का MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, साथ ही उतराई, छनाई और सफाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। खरीद केंद्र सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहते हैं।

किसानों को किसी भी समस्या के समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 18001800150 या जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील विपणन अधिकारी या ब्लॉक विपणन अधिकारी से संपर्क करने की सुविधा है। इन कदमों से यूपी सरकार ने किसानों के लिए MSP पर गेहूं बिक्री को आसान और लाभकारी बना दिया है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post