Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

डॉ. अंबेडकर पशुपालन योजना’ से ग्रामीणों की आमदनी को लगेंगे पंख, जानिए इस योजना के बारे में

इसके तहत किसानों को शून्य ब्याज पर क्रेडिट कार्ड सुविधा, भ्रूण प्रत्यारोपण, बांझ निवारण शिविर, और दुधारू पशुओं से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पशुपालकों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रचार अभियान भी चलाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्री-परिषद की बैठक में पशुपालन और सिंचाई से जुड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई


Published: 18:05pm, 14 Apr 2025

मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्री-परिषद की बैठक में पशुपालन और सिंचाई से जुड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई, जिससे किसानों और पशुपालकों को शून्य ब्याज लोन सहित कई सुविधाएं मिलेंगी।

“मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना” का नाम बदलकर “डॉ. अम्बेडकर पशुपालन विकास योजना” किया गया है, जिसकी अवधि 2025-26 तक बढ़ाई गई। इस योजना के तहत किसानों को शून्य ब्याज दर पर क्रेडिट कार्ड, भ्रूण प्रत्यारोपण के जरिए नस्ल सुधार और बांझ निवारण शिविरों की सुविधा मिलेगी। साथ ही, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस, चारा उत्पादन, दुधारू गाय पुरस्कार और दुधारू पशु प्रदाय योजनाएं भी अगले साल तक जारी रहेंगी। पशुपालकों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।

निराश्रित गौवंश के लिए “स्वावलंबी गौशालाओं की स्थापना नीति: 2025” को मंजूरी मिली है। इसके तहत गौशालाओं को प्रति गाय 40 रुपये प्रतिदिन की सहायता दी जाएगी, जो पहले 20 रुपये थी। यह कदम गौ-संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।

सिंचाई के क्षेत्र में भी सरकार ने मल्हारगढ़ (शिवना) दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को हरी झंडी दी। 2932.30 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से मल्हारगढ़ के 32 और मंदसौर के 115 गांवों में 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। यह परियोजना पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक का हिस्सा है।

ये फैसले मध्य प्रदेश के किसानों और पशुपालकों के लिए समृद्धि का नया द्वार खोलेंगे, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post