Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

Trump Tariffs: अमेरिका ने चीन पर लगाया 125% टैरिफ, भारत को टैरिफ में 90 दिन की छूट

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "ट्रुथ" पर पोस्ट करते हुए लिखा, “चीन ने वैश्विक बाजारों के प्रति सम्मान नहीं दिखाया, इसलिए अब उस पर लगाए गए 104 प्रतिशत टैरिफ को बढ़ाकर 125 प्रतिशत किया जा रहा है।”

ट्रंप का यह फैसला भारत के लिए एक अहम कूटनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि हाल के वर्षों में वे भारत पर उच्च टैरिफ लागू करने की चेतावनी देते रहे हैं।


Published: 14:57pm, 10 Apr 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान ने पिछले कुछ दिनों से वैश्विक बाजारों में हलचल मचा रखी थी। हर देश अपनी रणनीति बनाने में जुटा था, लेकिन बुधवार, 9 अप्रैल 2025 को ट्रंप ने एक नई घोषणा कर दुनिया को चौंका दिया। इस बार उन्होंने चीन को छोड़कर 75 से ज्यादा देशों को बड़ी राहत दी, जिसमें भारत भी शामिल है। साथ ही, चीन पर टैरिफ का हथौड़ा चलाते हुए आयात शुल्क को तत्काल प्रभाव से 125% तक बढ़ा दिया। यह कदम वैश्विक व्यापार को अमेरिका बनाम चीन की जंग में बदलता दिख रहा है।

ट्रंप ने 90 दिनों के लिए भारत सहित 75 देशों को टैरिफ में छूट दी है। अब भारत पर पहले तय 26% टैरिफ लागू नहीं होगा, बल्कि केवल 10% का बेसलाइन रेसिप्रोकल टैरिफ ही प्रभावी रहेगा। यह भारत की कूटनीतिक चतुराई का नतीजा है, जिसने ट्रंप के सख्त रुख को नरम करने में सफलता हासिल की। दूसरी ओर, चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ की जंग तेज हो गई है।

इसकी शुरुआत 2 अप्रैल को हुई, जब अमेरिका ने चीन पर 34% टैरिफ लगाया। जवाब में चीन ने भी 34% टैरिफ अमेरिकी सामानों पर ठोक दिया। इससे भड़के ट्रंप ने 9 अप्रैल की डेडलाइन दी कि चीन अपना जवाबी टैरिफ हटाए, लेकिन चीन नहीं माना। नतीजा? अमेरिका ने 50% टैरिफ और लगा दिया। चीन भी पीछे नहीं हटा और उसने भी 50% अतिरिक्त टैरिफ अमेरिका पर जड़ दिया। अब ट्रंप ने अपने ताजा कदम में चीन पर टैरिफ को 104% से बढ़ाकर 125% कर दिया।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, “चीन ने विश्व बाजारों के प्रति सम्मान नहीं दिखाया, इसलिए मैं अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए टैरिफ को 125% कर रहा हूँ, जो तुरंत लागू होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद है कि चीन जल्द समझेगा कि अमेरिका और अन्य देशों को ठगना अब संभव नहीं। वहीं, भारत ने इस संकट में सूझबूझ दिखाई। जहां पहले ट्रंप बार-बार भारत का नाम लेकर टैरिफ की धमकी दे रहे थे, वहीं अब 90 दिनों की राहत देकर उन्होंने नरम रुख अपनाया है। यह भारत की कूटनीति की बड़ी जीत मानी जा रही है।

यह जंग अब सिर्फ अमेरिका और चीन तक सिमटती दिख रही है। एक तरफ चीन जवाबी कार्रवाई में लगा है, तो दूसरी तरफ भारत जैसे देश शांतिपूर्ण रास्ते से अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। ट्रंप का यह फैसला वैश्विक व्यापार के लिए एक नया मोड़ लेकर आया है, जिसमें भारत ने अपनी चाल से बाजी मारी है। अगले 90 दिन भारत के लिए अहम होंगे, क्योंकि इस दौरान अमेरिका के साथ व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने का मौका मिलेगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post