Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

Uttarakhand: सहकारी समितियों के चुनाव की तारीख आई सामने, डेढ़ लाख सदस्य वोटिंग से बाहर

प्रदेश में सहकारी समितियों के चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि ये समितियां किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

चुनाव में करीब डेढ़ लाख वह सदस्य मतदान नहीं कर सकेंगे, जिनके नाम नई सूची में शामिल किए गए थे।


Published: 16:17pm, 05 Mar 2025

उत्तराखंड में सहकारी समितियों के 18 और 19 मार्च को चुनाव होंगे। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। 18 मार्च को प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव होंगे। जबकि 19 मार्च को सभापति, उपसभापति एवं अन्य संस्थाओं के भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे।

सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पाण्डे के मुताबिक पूर्व में जिन सीटों पर चुनाव कराए गए थे। निर्विरोध निर्वाचन को छोड़कर अन्य चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। अन्य सीटों पर जिनमें चुनाव हुए उनमें अब नए सिरे से चुनाव होने हैं।

इस चुनाव में एक अहम पहलू यह भी है कि करीब डेढ़ लाख सदस्य मतदान से बाहर रहेंगे। इनके नाम नई सूची में जोड़े गए थे, लेकिन इन्हें इस चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा। इस फैसले से चुनाव प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे।

प्रदेश में सहकारी समितियों के चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि ये समितियां किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अब देखना होगा कि नए चुनावी कार्यक्रम के तहत मतदान प्रक्रिया कितनी सुचारू रूप से संपन्न होती है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post