Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

Uttarakhand: सहकारी समितियों के चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण, चुनाव कार्यक्रम घोषित

राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे के मुताबिक, 24 फरवरी को प्रबंध कमेटी के सदस्यों और 25 फरवरी को प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे।

Published: 15:23pm, 03 Feb 2025

देवभूमि उत्तराखंड में सहकारी समितियों के चुनाव की घोषणा कर दी गई है इसी माह की 24 और 25 फरवरी को उत्तराखंड में सहकारी समितियों के चुनाव होंगे 670 से अधिक समितियों में चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण की व्यवस्था की गई है

राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे के मुताबिक, 24 फरवरी को प्रबंध कमेटी के सदस्यों और 25 फरवरी को प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष के मुताबिक चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए 11 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 24 फरवरी को मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। सभापति, उपसभापति एवं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 25 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 25 फरवरी को मतदान के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post