Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

Delhi-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण, 400 के पार हुआ AQI, GRAP-3 के नियम लागू

वहीं मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 1 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में शाम और रात के समय हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई है।

Published: 13:25pm, 31 Jan 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां ठंड का प्रकोप कम हुआ है तो वहीं प्रदूषण एक बार फिर से बढ़ गया है।दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। ये पाबंदियां सिर्फ राजधानी दिल्ली में नहीं बल्कि पूरे NCR में लागू की गई हैं. बता दें कि दिल्ली में AQI 400 को पार कर गया है।

बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने बुधवार को दिल्ली में GRAP-3 के सभी नियम लागू कर दिए हैं। अगले तीन से चार दिनों तक प्रदूषण के गंभीर स्तर पर बने रहने की संभावना है। GRAP-3 के नियम लागू होने के बाद निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है। जनवरी में यह चौथी बार है, जब GRAP-3 के नियम लागू किए गए हैं।

GRAP-3 के नियम लागू होने से BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल गाड़ियों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इन प्रतिबंधों का असर मुख्य रूप से दिल्ली में होने वाले चुनावों पर पड़ सकता है, क्योंकि चुनावी रैलियों में बड़े पैमाने पर BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल गाड़ियों का उपयोग किया जा रहा है।

मौसम के बदलते मिजाज और बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्लीवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आम जनता को सलाह दी गई है कि वे बदलते तापमान से स्वयं को सुरक्षित रखें और प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू GRAP-3 के नियमों का पालन करें।

वहीं मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 1 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में शाम और रात के समय हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी के बाद दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, 1 और 2 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

YuvaSahakar Desk