बाएं हाथ के 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी के अभिषेक शर्मा की विस्फोटक सलामी जोड़ी के बूते भारत शनिवार को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी आगाज कर हेगले ओवल (क्राइस्टचर्च) में शनिवार को दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी जीत कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत लेने के मकसद के उतरेगा। दोनों देशों के बीच सीरीज के पहले मैच में इसी मैदान पर कुल 39.4 ओवरों में 455 रन बने थे। अब सीरीज के दूसरे मैच में भी इस मैदान पर एक बार फिर रनों का अंबार लगने की उम्मीद है। भारत ने न्यूजीलैंड से पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय रोमांचक संघर्ष के बाद जीतने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त लेकर उसके खिलाफ अपना दबदबा जारी रखा। भारत ने न्यूजीलैंड को इससे पहले इसी साल मार्च में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में हरा खिताब जीतने से पहले उसके खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीते हैं और मात्र दो हारे हैं। भारत की हौसले पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच मे मिली जीत से बुलंद होंगे ।
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी द्वारा दी आतिशी शुरुआत के बाद आनन फानन में 29 रन के भीतर चार विकेट से भारत को पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीतने के लिए जरूरत से ज्यादा संघर्ष करना पड़ा था। भारत को पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में कड़े संघर्ष के बाद मिली जीत में नमन धीर के रूप में एक नया फिनिशर मिला है। नमन धीर ने खुद को एक बेहतरीन बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में अब साबित कर दिया है। नमन धीर से भारत ने पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में भले ही एक भी ओवर नहीं फिंकवाया लेकिन भारत के पास उनके रूप में एक बेहतरीन ऑफ स्पिन ऑलराउंडर विकल्प मौजूद है। यही कारण है कि भारत ने सीरीज के पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में लेग स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को एकादश से बाहर रखा था और शनिवार को भी इन दोनों को एकादश में जगह मिलती दिखाई नहीं देती है। भारत को मध्यक्रम में अभी भी सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में अभी भी फिट होने के लिए जूझ रहे हार्दिक पांडया के साथ अपने तुरुप के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी अखर रही है। चार बरस बाद टीम इंडिया में लौटे स्विंग के उस्ताद क्राइस्टचर्च के मैदान पर सीरीज के पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में खासे महंगे तो साबित हुए ही उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। बेशक भुवनेश्वर कुमार की कोशिश नई गेंद से दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में बेहतर गेंदबाजी करने की होगी। भारत के मध्य क्रम को घर में मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज में जूझना पड़ा था।
इशान किशन की जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के चलते लगभग बाहर होने से वैभव सूर्यवंशी के अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने की उम्मीद है। वैभव यदि पारी का आगाज करते हैं तो फिर संजू सैमसन तीसरे नंबर पर शनिवार को खेलने उतरेंगे। अतीत में जब अभिषेक, वैभव और संजू सैमसन तीनों ही एकादश में खेले हैं तो तब संजू ही तीसरे नंबर पर खेले हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड नई गेंद से ऑफ स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवैल और ग्लेन फिलिप्स से गेंदबाजी का आगाज करा वैभव और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी को सस्ते में आउट करने की कोशिश कर सकता है ।अतीत में कई प्रतिद्वंद्वी टीमें भारत के अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक सलामी जोड़ी पर लगाम लगाने के लिए ऑफ स्पिन को हथियार बना चुकी हैं और उनकी यह रणनीति कारगर भी रही है। भारत के पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में तूफानी आगाज के बाद न्यूजीलैंड के दोनों स्पिन ऑलराउंडर कप्तान मिचेल सेंटनर व माइकल ब्रेसवेल ने दो दो विकेट चटका उस पर लगाम जरूर लगाई थी लेकिन उसके नए फिनिशर नमन धीर से अपने नाम के उलट आतिशी बल्लेबाजी कर बाजी पलट अपनी टीम को जीत दिला कर ही दम लिया था। न्यूजीलैंड के रफ्तार के सौदागर मैट हेनरी, लॉकी फर्गुसन, एडम मिल्ने और एडम स्मिथ की चौकड़ी के लिए खासतौर पर वैभव और अभिषेक की विस्फोटक सलामी जोड़ी पर लगाम लगाना बड़ी चुनौती होगा। जांघ की चोट के चलते इशान किशन के बाहर रहने की स्थिति में वैभव सूर्यवंशी के ही अभिषेक के साथ भारत की पारी का आगाज करना तय है।
भारत के मध्य क्रम में अक्षर पटेल की खासतौर पर स्पिनर पर प्रहार करने की कूवत के चलते भारतीय टीम प्रबंधन मैच के मिजाज के मुताबिक उन्हें बल्लेबाजी के लिए भेज सकता है। भारत के चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर, पांचवें पर उपकप्तान तिलक वर्मा, छठे नंबर पर अक्षर पटेल, सातवें पर नमन धीर व आठवें नंबर पर नीतिश रेड्डी पर भेजने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में 225 रन का पहला का स्कोर बनाने के बावजूद भारत ने आतिशी आगाज के बाद ओस के बावजूद आखिरी ओवर में चार विकेट से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड के पहला मैच हारने के बावजूद दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए एकादश में किसी बदलाव की संभावना फिलहाल दिखाई नहीं देती है क्योंकि उसके कप्तान मिचेल सेंटनर चोट के चलते पहले मैच में कुछ देर मैदान से बाहर जाने के बाद मैदान पर लौटने पर यह साफ कर चुके हैं कि वह पूरी तरह फिट हैं। न्यूजीलैंड डैरल मिचेल से जरूर दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में बेहतर पारी की आस करेगा। न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में फिन एलन(45),टिम सिरफिट (24) ,ग्लेन फिलिप्स (82) औरबेवन जेकॉब्स(31) ने आक्रामक पारियां खेली थीं। भारत के अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार , अर्शदीप सिंह , नीतिश रेड्डी के साथ रफ्तार के सौदागर मयंक यादव और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाजों को रोकने के लिए बेहतर नियंत्रण के साथ जल्द विकेट चटकाने की शनिवार को कोशिश करनी चाहिए। साथ ही भारत को स्पिन गेंदबाज के रूप में ऑफ स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर का बीच के ओवरों में चतुराई से इस्तेमाल करने की जरूरत होगी। भुवनेश्वर भले ही पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में महंगे साबित हुए हों लेकिन वह शनिवार को जरूर बेहतर दिशा के साथ गेंदबाज शुरू और आखिर के पॉवरप्ले में गेंदबाजी कर अपने चयन को सही साबित करने की पुरजोर कोशिश करेंगे।
शनिवार को खेले जाने दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच सहित वाले पांच मैचों की सीरीज के सभी मैचों के रात आठ बजे से शुरू होने के चलते ओस के अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। ऐसे में उम्मीद यही है भारत और न्यूजीलैंड की टीमों में से जो भी टॉस जीतेगा वह दूसरे को पहले बल्लेबाजी करने की दावत देगा। शनिवार को सीरीज का दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर सीरीज के पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेजा गया था और उसका पिच पर जरूर कुछ असर दिख सकता है। क्राइस्टचर्च में शनिवार को दिन में मौसम साफ रहने लेकिन रात में जब मैच शुरू होगा तब तापमान कम रहने की उम्मीद है। भारत यदि शनिवार को जीतता है तो यह उसकी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 200वी जीत होगी।
‘इशान की जगह वैभव सबसे बेहतर विकल्प
‘इशान किशन की जांघ की मांसपेशी में खिंचाव है। मैं जानता हूं पहले टी 20 मैच में उनका बल्लेबाजी क्रम बदलने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन कोई बदलाव नहीं था उनकी जांघ की मांसपेशी में खिंचाव था। मुझे लगता है दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में उनके खेलने की उम्मीद नहीं दिखाई देती है। भारतीय टीम में दूसरे सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे हैं लेकिन वह इशान किशन जैसे विकल्प नहीं दिखाई देते। यदि इशान पूरी तरह फिट नहीं हो पाने पर खेलेंगे उनकी बाबत अंतिम फैसला मेडिकल टीम लेगी। ऐसे में बेशक वैभव सूर्यवंशी ही बतौर बल्लेबाज खेलेंगे क्योंकि वही ऐसी स्थिति में टीम में खेलने के सबसे बृहतर विकल्प हैं।’ -सितांशु कोटक, भारत के बल्लेबाजी कोच
शनिवार: दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय :भारत वि न्यूजीलैंड(दोपहर साढ़े 12 बजे से, भारतीय समयानुसार)।


