Trending News

मॉनसून विदाई से पहले फिर एक्टिव, यूपी-बिहार से उत्तराखंड और हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा पर रोक, दिल्ली-NCR में भी बादल और हल्की बारिश के आसार एशियन गेम्स 2026: बारिश के कारण भारत–अफगानिस्तान मैच रद्द, टीम इंडिया को सीधे सेमीफाइनल में मिली एंट्री एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं मॉनसून विदाई से पहले फिर एक्टिव, यूपी-बिहार से उत्तराखंड और हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा पर रोक, दिल्ली-NCR में भी बादल और हल्की बारिश के आसार एशियन गेम्स 2026: बारिश के कारण भारत–अफगानिस्तान मैच रद्द, टीम इंडिया को सीधे सेमीफाइनल में मिली एंट्री एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं

केरल से शुरू हुआ महिला केंद्रित सहकारी रिटेल नेटवर्क

केरल में सहकारी क्षेत्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को संगठित बाजार से जोड़ने के लिए वनितम शी-मार्ट पहल की शुरुआत की गई है

Over 300 She-Mart Stores Planned Across Kerala, Tamil Nadu and Karnataka


Published: 15:31pm, 28 Sep 2026

केरल में सहकारी क्षेत्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को संगठित बाजार से जोड़ने के लिए वनितम शी-मार्ट पहल की शुरुआत की गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कोल्लम में इस पहल का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को केवल उत्पादन तक सीमित न रखते हुए प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और खुदरा बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराना है।

योजना के तहत केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 300 से अधिक शी-मार्ट स्टोर खोलने की योजना है। इन दुकानों में स्थानीय महिला उत्पादकों के उत्पादों के साथ भारत ब्रांड के उत्पाद भी बेचे जाएंगे। इससे ग्रामीण महिला उद्यमियों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

इस पहल में NAFED, NCCF, केंद्रीय भंडार और अमूल जैसी राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं की भी भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान NCCF और भारत लाजना सहकारी समिति के बीच तीन दक्षिणी राज्यों में 300 शी-मार्ट दुकानें खोलने के लिए समझौता हुआ। मत्स्य क्षेत्र की आपूर्ति श्रृंखला को NCCF के जनाह ब्रांड से जोड़ने के लिए भी समझौता किया गया।

कार्यक्रम में NCCF और NAFED की मोबाइल वैन को भी रवाना किया गया, जिनके माध्यम से 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। वनितम शी-मार्ट के जरिए भारत आटा और भारत चावल की बिक्री भी की जाएगी।

अमित शाह के अनुसार NAFED से करीब आठ लाख किसान और NCCF से लगभग छह लाख महिला किसान जुड़े हैं। कार्यक्रम में महिला किसानों को उड़द और चना बीज किट भी वितरित किए गए।

इस पहल से केरल की मजबूत सहकारी व्यवस्था को महिला उद्यमिता, कृषि विपणन, खाद्य वितरण और मत्स्य क्षेत्र से जोड़ते हुए ग्रामीण उत्पादकों के लिए नए बाजार अवसर विकसित होने की उम्मीद है

Jitendra