Trending News

मॉनसून विदाई से पहले फिर एक्टिव, यूपी-बिहार से उत्तराखंड और हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा पर रोक, दिल्ली-NCR में भी बादल और हल्की बारिश के आसार एशियन गेम्स 2026: बारिश के कारण भारत–अफगानिस्तान मैच रद्द, टीम इंडिया को सीधे सेमीफाइनल में मिली एंट्री एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं मॉनसून विदाई से पहले फिर एक्टिव, यूपी-बिहार से उत्तराखंड और हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा पर रोक, दिल्ली-NCR में भी बादल और हल्की बारिश के आसार एशियन गेम्स 2026: बारिश के कारण भारत–अफगानिस्तान मैच रद्द, टीम इंडिया को सीधे सेमीफाइनल में मिली एंट्री एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं

GATE 2027 के लिए आवेदन की बढ़ी समयसीमा, 5 अक्टूबर तक बिना लेट फीस भरें फॉर्म

GATE 2027 के नए शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन जमा कर सकेंगे

Published: 13:01pm, 28 Sep 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने GATE 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक बिना लेट फीस के GATE 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था को उम्मीदवारों की ओर से आवेदन की समयसीमा बढ़ाने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए थे, जिसके बाद आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया है। परीक्षा प्राधिकरण ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम दिन का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।

GATE 2027 के नए शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। उम्मीदवार GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी शामिल हैं। इसके अलावा, लागू होने पर उम्मीदवारों को श्रेणी प्रमाणपत्र और PwD प्रमाणपत्र भी जमा करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक जांच लें, क्योंकि किसी तरह की जानकारी में विसंगति या निर्धारित नियमों का पालन नहीं होने पर आवेदन अमान्य किया जा सकता है।

GATE 2027 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा। सफल रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर GOAP Enrollment ID प्राप्त होगी। इस Enrollment ID की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों को व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

GATE 2027 परीक्षा का आयोजन फरवरी 2027 में किया जाएगा। परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा बाद में GATE के आधिकारिक पोर्टल पर की जाएगी।

YuvaSahakar Desk