भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी किले की मजबूती से चौकसी करने वाली सिंगापुर की टीम रविवार को 7-0 से हरा अजेय रह कर एशियाई खेलों मे काकामिगहारा में पूल बी में अपना अभियान लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर शीर्ष पर रह कर खत्म किया। भारत के लिए सिंगापुर के खिलाफ सुनीलिता टोपो ने दो तथा कप्तान सलीमा टेटे, ललरेमसियामी, ऋतुजा डडासो पिसल, निकी प्रधान और दीपिका सहरावत ने एक एक गोल किया।
भारतीय महिला हॉकी टीम अब सेमीफाइनल में 30 सितंबर को पूल ए में दूसरे ्स्थान पर रहने वाली दक्षिण कोरिया की टीम से भि़ड़ेगी। दक्षिण कोरिया ने मलयेशिया को कड़े संघर्ष के बाद 2-1 से हरा पूल ए में दूसरा स्थान पाया । दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन चीन पूल ए में भारत की तरह पांच जीत के साथ अजेय रही चीन की टीम पूल बी में दूसरे स्थान पर रही मेजबान जापान से भिड़ेगी। भारत को अपने पूल में बस मेजबान जापान को 3-1 से हराने के लिए जूझना पडा था।
भारतीय महिला हॉकी टीम सिंगापुर के खिलाफ पूरी तरह हावी लेकिन बावजूद इसके वह पहले क्वॉर्टर में एक भी गोल नहीं कर पाई। भारतीय महिला हॉकी टीम को 27 पेनल्टी कॉर्नर मिले। इसमें पहले पर दीपिका सहरावत के ड्रैग पर लौटती गेंद को वहीं मंडराती ललरेमसियामी ने लौटती गेंद को संभाल कर गोल में डालने की कोशिश लेकिन चूक गई। सिंगापुर की गोलरक्षक फेलिसा ने बहुत ही मुस्तैदी दिखाई और इसी के चलते भारत पहले क्वॉर्टर में गोल नहीं कर दिया।
भारत ने दूसरे क्वॉर्टर मे रणनीति बदली। नवनीत कौर ने दाएं आए क्रॉस पर तेज शॉट जमाया लेकिन इसके सिगापर की गोलरक्षक फेलिसा ने रोकी लेकिन लौटती गेंद को डी में मंडराती कप्तान सलीमा टेटे ने गोल में डाल कर भारत का खाता खोता। पांच बाद पेनल्टी कॉर्नर पर सिंगापुर की डी में मची भगदड़ में सुनीलिता टोपो ने गोल कर भारत की बढ़त 2-0कर दी। दो मिनट बाद सुनीलिता टोपो ने पेनल्टी कॉर्नर पर दीपिका के ड्रैग फ्लिक पर लौटती गेद को संभाल मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। दीपिका के पेनल्टी कॉर्नर पइ लौटती गेंद पर ललरेमसियामी ने संभाल गोल कर भारत को 4-0 से और ऋतुजा डडासो पिसल ने दूसरा क्वरॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले गोल कर हाफ टाइम 5-0 से आगे कर दिया।
निकी प्रधान ने डी में मची भगदड़ का लाभ उठा कर तीसरे क्वॉर्टर के पांचवें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त 6-0 कर दी। चौथे व आखिरी क्वॉर्टर में चेल त्म होने से पांच मिनट पहले दीपिका सहरावत ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल कर भारत को 7-0 से आगे कर दिया।


