Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

अफगानिस्तान के लिए एशियाई खेलों के क्वॉर्टर फाइनल में भारत को रोकना बेहद मुश्किल

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम के हौसले सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ आईची नगोया एशियाई खेलों 2026 के क्वॉर्टर फाइनल से पहले उसे अभी हाल ही में तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज में 3-0 से हराने से बुलंद हैं। भारत ने हांगजू में 2023 के हांगजू एशियाई खेलों में फाइनल में अफगानिस्तान को हरा कर ही स्वर्ण पदक जीता था।

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम के हौसले सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ आईची नगोया एशियाई खेलों 2026 के क्वॉर्टर फाइनल से पहले उसे अभी हाल ही में तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज में 3-0 से हराने से बुलंद हैं। भारत ने हांगजू में 2023 के हांगजू एशियाई खेलों में फाइनल में अफगानिस्तान को हरा कर ही स्वर्ण पदक जीता था। इससे बेशक साफ है कि दोनों टीमों के बीच बतौर टीम फासला बहुत अधिक है। भारत पिछले दो बार का आईसीसी टी 20 विश्व कप चैंपियन भी है।

अफगानिस्तान का खेल वन डे क्रिकेट के मिजाज के मुताबिक ठीक बैठता नहीं है और उसके बल्लेबाज रनों की रफ्तार से कदमताल करने में बराबर संघर्ष करते हैं। ऐसे में सोमवार को खेले जाने वाले इस क्वॉर्टर फाइनल में बारिश की आशंका के बावजूद यह मैच होता है तो भारत को रोकना अफगानिस्तान के लिए बेहद मुश्किल होगा। बारिश के चलते यदि अफगानिस्तान के खिलाफ यह क्वॉर्टर फाइनल धुल जाता है तो फिर भारत अपनी बेहतर आईसीसी रैंकिंग सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान अब तक भारत को कभी भी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में हरा नहीं पाया। निशीन (जापान) मे सोमवार को बारिश की भविष्यवाणी की गई है और ऐसे में भारत और अफगनिस्तान के बीच यह क्वॉर्टर फाइनल बारिश में धुल सकता है। इस मैदान पर बारिश के चलते पिछले दो मैच भी धुल चुके हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच 2023 के एशियाई खेलों का फाइनल भी बारिश के चलते धुल गया था। तब भारत को उसकी उंची आईससी रैंकिंग के चलते स्वर्ण पदक मिला गया था।

दरवेश रसूली की अगुआई में अफगानिस्तान ने एशियाई खेलों में अपनी दूसरे दर्जे की टीम भेजी है। अफगानिस्तान की ताकत बेशक लेग स्पिनर राशिद खान जैसा विश्वस्रतीय स्पिनर रहा है लेकिन इन एशियाई खेलों में वह, अनुभवी रहमानुल्लाह गुरबाज , मोहम्मद नबी जैसे आफ स्पिन ऑलराउंडर भी उसकी टीम में नहीं है। माहम्मद नबी कका 20 वर्षीय बेटा हसन आइसाखिल जरूर टीम है । अफगानिस्तान के एशियाई खेलों के लिए अनुभवहीन टीम उतारने का कारण समझ से रहे हैं।मुमकिन है अफगानिस्तान अपने  व्यस्त क्रिकेट कैलंडडर में अपने  शीर्ष  क्रिकेटरों को कुछ आराम देना चाहता हो।

शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय वन डे टीम अगले साल होने वाले आईसीसी वन डे विश्व कप की तैयारी के क्रम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत में तीन वन डे मैचों की सीरीज खेल रही है। बावजूद इसके श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारत ने एशियाई खेलों में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने के मकसद से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज और कंजूस तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ अभिषेक, संजू सैमयन और वैभव सर्यवंशी जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों से सज्जित जो टीम भेजी है वह बेहद मजबूत टीम है और इसे रोकने का दम अफगानिस्तान की टीम में दिखाई नहीं देता है। भारत की टीम बेशक मेजबान जापान के खिलाफ अपना पहला और इकलौता बारिश के चलते मातर् पांच पांच ओवर का मैच हारते हारते दो रन से जीती हो लेकिन इसने उसे एशियाई खेलों से फिर इस बात का भान करा दिया कि क्रिकेट रोचक अनिश्चितताओं का खेल है।भारत की एशियाई खेलों में खेलने वाली टीम में जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर सहित कई खिलाड़ियों ने चोट के बाद  वापसी ही है। जापान के खिलाफ इकलौता टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच उनका चोट के बाद भारत के लिए दो महीनों में पहला मैच था। इसे छोड़ कर सुंदर ने भारत के लिए इस साल टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन किया। यही भारतीय टी20 टीम एशियाई खेलों के तुरंत बाद मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्टीय  मैचों की सीरीज खेलेगी और इसका पहला मैच लखनऊ में खेला जाएगा।
अफगनिस्तान को 24 वर्षीय  तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर इस्तम आलम से बहुत उम्मीद है। असमत ने अफगानिस्तान के लिए निचले क्रम में जिम्बाब्वे के खिलाफ उसकी जीत में शतक जड़ा था। भारत ने जापान के खिलाफ इकलौता टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम  देकर अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर को उतारा था। भारत को अब यह फैसला करना होगा कि अब बुमाह को एकाद में शामिल करने के लिए किस गेंदबाज को एकादश सेृ बाहर बैठाए। भारत क लिए अभिषक शर्मा और संज सैमन की विस्फोटक सलामी जोड़ी पूरे रंग में हैं और ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इन दोनों में किसी को एक को आराम देकर वैभव सोर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ इस टी 20 मच में एशियाई खेलों के क्वॉर्टर फाइनल में  उतारेगा।
हम किसी भी टीम को हल्के नहीं सकते : श्रेयस अय्यर
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच की पूर्वसंध्या पर कहा,‘ हम केवल अफगानिस्तान ही नहीं किसी भी टीम को किसी भी चरण में हल्के नहीं ले सकते। हम अपने जापान के खिलाफ मैच में यह देख चुके हैं किसी भी टीम के खिलाफ कभी भी मुश्किल खड़ी हो सकती ह। यहां जापान की पिचें तय स्तर की नहीं है और इसके मुताबिक खुद को ढालना अहम रहेगा। आप जब भी भारत की नुमाइंदगी करने उतरते हैं तो आपसे शीर्ष पर रहकर समापन करने की उम्मीद ही होती  है। यह एक अच्छा दबाव है। जब उम्मीदें तो आप अच्छाप्रदर्शन भी करा चाहते हं। मेरा मानना हैकि हमें नीजे की बाबत बहुत सोचने की जरूारत है। हमने बतौर टीम एक मानक तय किया और और हमें हर मैच में उसी के मुताबिक प्रदर्शन करने की जरूरत है। बेशक बारिश हो रही है लेकिन हमें इसे बहाना नहीं बना सकते हैं। बतौर पेशेवर खिलाड़ी  हमें राह में आने वाली हर बाधा को पार करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। हमृं  वार्म का रविवार को अच्छा मौका नहीं मिला। अब हमें जरूरत पिच से तालमेल बैठाने की होगी। बेशक मौसम मसला है लेकिन यह गौण है।हमारे लिए अहम है मैच खेलना। एशियाई खेलों में भारत की कप्तानी और नुमाइंदगी करना गर्व की बात है। अलग अलग खेलों में एशियाई खेलों में खिलाड़ी भारत की नुमाइंदगी कर रहे हं। मेरे जेहन में बस यही है कि भारत इन एशियाई खेलो में देश को जितने स्वर्ण पदक जिता सकेंगे उतना बेहतर होगा।

YuvaSahakar Team

Recent Post