Trending News

पीएम मोदी का मेगा शो में Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्र आज संभालेंगे कार्यभार, पहले करेंगे रामलला के दर्शन देश के सबसे स्‍वच्‍छ हवा वाले शहरों में लखनऊ नंबर-1 पर, इंदौर को छोड़ा पीछे सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग पश्चिम बंगाल की 2 खाली सीटों नंदीग्राम-रेजिनगर पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव का ऐलान पीएम मोदी का मेगा शो में Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्र आज संभालेंगे कार्यभार, पहले करेंगे रामलला के दर्शन देश के सबसे स्‍वच्‍छ हवा वाले शहरों में लखनऊ नंबर-1 पर, इंदौर को छोड़ा पीछे सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग पश्चिम बंगाल की 2 खाली सीटों नंदीग्राम-रेजिनगर पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव का ऐलान

जस्टिस संजय के. अग्रवाल बने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

राजस्थान हाईकोर्ट को नया नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें नियमित मुख्य न्यायाधीश होंगे

Chhattisgarh High Court Judge Sanjay K. Agrawal to Head Rajasthan High Court


Published: 16:41pm, 07 Sep 2026

राजस्थान हाईकोर्ट को नया नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें नियमित मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और राष्ट्रपति भवन से नियुक्ति का वारंट भी जारी हो चुका है।

जस्टिस अग्रवाल का जन्म 15 जुलाई 1965 को रतनपुर, बिलासपुर में हुआ। उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर से बीएससी और एलएलबी तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से एलएलएम की पढ़ाई की। उन्होंने 3 जनवरी 1989 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया और सिविल व संवैधानिक कानून के क्षेत्र में लंबा अनुभव हासिल किया।

अपने वकालत करियर में उन्होंने BCCI, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, SBI, Canara Bank, BPCL, IOCL और SAIL जैसे प्रमुख संस्थानों की ओर से पैरवी की। वे 1 मार्च 2002 से 29 फरवरी 2004 तक छत्तीसगढ़ के डिप्टी एडवोकेट जनरल रहे और 25 जून 2012 को एडवोकेट जनरल नियुक्त हुए।

16 सितंबर 2013 को उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश और 8 मार्च 2016 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया। अब वे राजस्थान हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Jitendra