Trending News

NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल लद्दाख बना भारत का पहला पूर्ण जैविक केंद्र शासित प्रदेश यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल लद्दाख बना भारत का पहला पूर्ण जैविक केंद्र शासित प्रदेश यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

यूपी के युवा बनेंगे उद्यमी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के बारे में जानें सबकुछ

एमएसएमई विभाग ने इस योजना की सफलता के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। हर जिले में विशेषज्ञों, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) और रिटायर बैंक अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो युवाओं को प्रोजेक्ट के आवेदन से लेकर उसके संचालन तक मार्गदर्शन करेंगे।

Published: 09:00am, 11 Jan 2025

अगर आप उद्यमी बनना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए एक योजना लेकर आ रही है। इस योजना का लाभ उठाकर आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। CM योगी आदित्यनाथ के मिशन रोजगार को साकार करने के लिए MSME विभाग ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की घोषणा की है। इस योजना के तहत युवाओं को बिना ब्याज और गारंटी के पांच लाख रुपये तक का लोन चार साल के लिए दिया जाएगा ताकि वे अपना कारोबार शुरू कर सकें।

24 जनवरी को यूपी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आधिकारिक रूप से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ को सफल बनाने के लिए एमएसएमई विभाग का एडमिनिस्ट्रेटिव स्तर पर व्यवस्था में सुधार से लेकर इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर पूरा जोर है। योजना में आवेदन से लेकर प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए हर जिले में इकोनॉमिक एक्सपर्ट्स, सीए और रिटायर बैंक अधिकारियों को तैनात किया गया है।

बिजनेस आइडिया भी मिलेगा

जो भी युवा इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए यूपी सरकार के MSME विभाग ने अपनी वेबसाइट पर सारी जानकारी दी है। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। MSME विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस योजना का पूरी तरह ऑनलाइन लागू करना चाहते हैं। विभाग ने इसी के मुताबिक योजना को पूरी तरह ऑनलाइन किया है। कहीं भी पिक एंड चूज की व्यवस्था नहीं है।

युवाओं को एंटरप्रेन्योरशिप से जोड़ने के लिए विभाग की तरफ से हर जिले में सीए और रिटायर बैंक अधिकारियों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी प्रोजेक्ट के आवेदन से लेकर उसे चलाने तक में युवाओं की मदद करेंगे। इसके अलावा एंटरप्रेन्योर्स की मदद के लिए एमएसएमई विभाग हर जिले में दो-दो सीएम फेलो और कंप्यूटर ऑपरेटर भी तैनात करने जा रहा है। राज्य में ऐसा पहली बार है, जब युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए एक्सपर्ट्स को तैनात किया जा रहा है।

दो फेज में लागू होगी योजना

यूपी सरकार ने इस योजना को दो चरणों में लागू करने का निर्णय लिया है। पहले फेज में लिए गए लोन को पूरी तरह वापस करने पर लाभार्थी दूसरे चरण के लिए पात्र होगा। इसके बाद वह 10 लाख रुपये तक का प्रोजेक्ट लगाने के लिए लोन ले सकेगा। 7.5 लाख रुपये तक के लोन पर 50 फीसदी ब्याज अनुदान तान साल तक दिया जाएगा।

21-40 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन

आलोक कुमार ने बताया कि यह अभियान प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। इस अभियान के तहत उन्हीं युवाओं का चयन किया जाएगा जो न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण हों और 21 से 40 आयु वर्ष के हों।

YuvaSahakar Desk