Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

KRIBHCO पर केंद्रीय सहकारी चुनाव प्राधिकरण सख्त, रोकी चुनाव प्रक्रिया

कृभको के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अगले सप्ताह चुन लिए जाएंगे। जांच की प्रक्रिया गुरुवार और शुक्रवार को पूरी हो जाएगी।

Published: 08:00am, 10 Jan 2025

केंद्रीय सहकारिता निर्वाचन प्राधिकरण ने कृभको (KRIBHCO) के शीर्ष पदों पर होने वाली चुनाव की प्रक्रिया को रोक दिया है। चुनाव प्राधिकरण (Election Authority) ने राज्य स्तरीय निदेशकों के चुनाव में कथित आपत्तियों को स्वतः संज्ञान में लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। इससे अध्यक्ष और उपाध्य के पदों पर होने वाले चुनाव रोक दिए गए हैं।

कृभको (Kribhco Elections) के निवर्तमान चेयरमैन डॉक्टर चंद्रपाल यादव (Dr. Chandra Pal Singh Yadav) ने चुनाव प्रक्रिया रोके जाने की पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगले सप्ताह में चुनाव की बाकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। शीर्ष पदों पर बृहस्पतिवार तक चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया जाना था।

कृभको के निदेशक मंडल ने चुनाव नतीजों पर अभी तक अपनी मुहर नहीं लगाई है। सभी राज्यों में चुनाव परस्पर आमराय से करा लिए गए हैं। सभी 11 निदेशकों के चुनाव निर्विरोध करा लिए गए हैं। इसे सहकारिता की भावना को प्रतिरूप माना जा रहा है। दरअसल, बोर्ड में गुजरात के प्रतिनिधित्व को लेकर आपत्तियां उठाई गई हैं, जिसे स्वतः संज्ञान लेकर प्राधिकरण ने चुनाव प्रक्रिया रोकी है।

कृभको के बॉयलॉज के मुताबिक किसी भी राज्य में अधिकतम दो निदेशकों का होना अनिवार्य है। लेकिन गुजरात से तीन निदेशक- भीखाभाई पटेल, बिपिन पटेल और मगनभाई वडाविया को चुना गया है। हालांकि डॉ. चंद्र पाल ने स्पष्ट किया कि उपनियमों के अनुसार राज्य प्रतिनिधित्व सीमित है। मगर मार्केट फेडरेशन निदेशकों को इस सीमा से बाहर रखा गया है। इसलिए गुजरात का चुनाव भी सही है।

कृभको के प्रबंधन ने चुनाव प्राधिकरण को विस्तृत स्पष्टीकरण दे दिया है। अगले एक दो दिन के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post