Trending News

मौसम: दिल्ली-NCR, UP, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और ओले गिरने की सख्त चेतावनी पश्चिम बंगाल में थम गया दूसरे व अंतिम चरण का चुनाव प्रचार, 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर डाले जाएंगे वोट भारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर, 100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री, अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा न्यूजीलैंड मौसम: दिल्ली-NCR, UP, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और ओले गिरने की सख्त चेतावनी पश्चिम बंगाल में थम गया दूसरे व अंतिम चरण का चुनाव प्रचार, 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर डाले जाएंगे वोट भारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर, 100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री, अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा न्यूजीलैंड

‘त्रिभुवन’ सहकारी विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा

त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय प्रसिद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आणंद (IRMA) को परिवर्तित कर एक राष्ट्रीय शीर्ष (एपेक्स) संस्थान के रूप में स्थापित किया गया है

Published: 13:01pm, 12 Feb 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि “त्रिभुवन” सहकारी विश्वविद्यालय को संसद के एक अधिनियम के माध्यम से राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में स्थापित किया गया है। यह कदम भारत में सहकारी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

यह विश्वविद्यालय प्रसिद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आणंद (IRMA) को परिवर्तित कर एक राष्ट्रीय शीर्ष (एपेक्स) संस्थान के रूप में स्थापित किया गया है, जो विशेष रूप से सहकारी शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और नीति विकास के लिए समर्पित है।

अमित शाह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय सहकारिता क्षेत्र के लिए देश का प्रमुख शैक्षणिक केंद्र बनेगा। इसके अंतर्गत पांच विशेषीकृत स्कूल स्थापित किए गए हैं- स्कूल ऑफ को-ऑपरेटिव मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ को-ऑपरेटिव बैंकिंग एंड फाइनेंस, स्कूल ऑफ एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप तथा स्कूल ऑफ गवर्नेंस, डेवलपमेंट एंड पॉलिसी।

इस पहल का उद्देश्य पेशेवर रूप से प्रशिक्षित सहकारी नेतृत्व तैयार करना, सुशासन के मानकों को सुदृढ़ करना, नवाचार को बढ़ावा देना और भारत के विशाल सहकारी नेटवर्क का आधुनिकीकरण करना है, जिससे समावेशी और सतत आर्थिक विकास में सहकारिता क्षेत्र की भूमिका को नई गति मिल सके।

Diksha