Trending News

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मांगी जांच रिपोर्ट, अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मांगी जांच रिपोर्ट, अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया

10 दिन में 1 लाख रुपये महंगी हो गई चांदी, भाव 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार

19 दिसंबर को MCX पर चांदी करीब 3 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी, जो अब बढ़कर 4 लाख रुपये के पार पहुंच चुकी है

Published: 11:39am, 29 Jan 2026

गुरुवार को कीमती धातुओं के बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकल गई, जबकि सोने ने भी नया रिकॉर्ड बना लिया।

गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे MCX पर चांदी 18,479 रुपये की तेजी के साथ 4,03,845 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। वहीं फरवरी डिलीवरी वाला सोना 12,105 रुपये उछलकर 1,78,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस उछाल के साथ सोना और चांदी दोनों ही अपने अब तक के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

10 दिन में चांदी हुई 1 लाख रुपये महंगी

चांदी की कीमतों में बीते 10 दिनों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। 19 दिसंबर को MCX पर चांदी करीब 3 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी, जो अब बढ़कर 4 लाख रुपये के पार पहुंच चुकी है। यानी सिर्फ 10 दिनों में चांदी की कीमत में लगभग 1 लाख रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई है। इससे पहले चांदी को 2 लाख से 3 लाख रुपये तक पहुंचने में करीब एक महीने का समय लगा था।

निवेश के साथ इंडस्ट्रियल मेटल भी है चांदी

चांदी सिर्फ निवेश का जरिया नहीं बल्कि एक अहम इंडस्ट्रियल मेटल भी है। सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल उपकरणों और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सेक्टर में चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है। सप्लाई की कमी और बढ़ती औद्योगिक जरूरतों ने चांदी को भी सोने की तरह एक मजबूत ‘सेफ हेवन’ बना दिया है।

Diksha