Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

UP Police Constable Vacancy 2026: आखिरी मौका, 32,679 पदों पर भर्ती के लिए जल्दी करें आवेदन

आवेदन से पहले उम्मीदवारों को One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा, शुल्क जमा करना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे

Published: 16:25pm, 28 Jan 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025–26 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल और जेल वार्डर के कुल 32,679 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। समान अंक होने की स्थिति में DOEACC O-Level, NCC ‘B’ सर्टिफिकेट या प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा

  • पुरुष उम्मीदवार: 18 से 22 वर्ष
  • महिला उम्मीदवार: 18 से 25 वर्ष
  • SC / ST / OBC वर्ग को 5 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।
    आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

आवेदन से पहले उम्मीदवारों को One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा, शुल्क जमा करना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Diksha