Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

71% PACS में पूरा हुआ Day-End Process, डिजिटल हो रही ग्रामीण बैंकिंग

अब तक 89% PACS में जरूरी हार्डवेयर पहुंच चुका है और 71% PACS ने ‘डे-एंड प्रोसेस’ पूरा कर लिया है

Published: 12:55pm, 03 Jul 2025

भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने ग्रामीण बैंकिंग को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर की प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) में कंप्यूटरीकरण तेजी से हो रहा है। अब तक 89% PACS में जरूरी हार्डवेयर पहुंच चुका है और 71% PACS ने ‘डे-एंड प्रोसेस’ पूरा कर लिया है। यह प्रक्रिया हर दिन के लेन-देन का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से बंद करने की होती है।

इसके अलावा, 25% PACS ने ऑनलाइन ऑडिट भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड और त्रिपुरा इस काम में सबसे आगे हैं। अब तक PACS के जरिए पूरे देश में 18.59 करोड़ डिजिटल लेन-देन किए जा चुके हैं।

लेन-देन के मामले में राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड सबसे आगे हैं। सरकार ने आदेश दिए हैं कि अक्टूबर 2025 तक सभी PACS में ऑनलाइन ऑडिट पूरा किया जाए और हर दिन का लेन-देन केवल ERP सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाए।

PACS को ग्रामीण विकास में भागीदारी बढ़ाने के लिए कम से कम तीन अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने को भी कहा गया है, जैसे – पीएम किसान समृद्धि केंद्र, जन औषधि केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर।

राज्यों को उनकी प्रगति के अनुसार निर्देश भी दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश को बाकी हार्डवेयर खरीदने को कहा गया है, जबकि ओडिशा को कंप्यूटरीकरण की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश मिला है। सभी राज्यों को ज़रूरी स्टाफ की भर्ती भी तेज़ी से पूरी करनी होगी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post