Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

“12 दिन की जंग खत्म!” ट्रंप ने किया ईरान-इज़राइल युद्ध में संघर्षविराम का ऐलान, तेहरान में धमाकों से दहशत

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने संकेत दिए कि संघर्षविराम अब प्रभावी हो चुका है। इज़राइल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Published: 12:23pm, 24 Jun 2025

ईरान और इज़राइल के बीच पिछले 12 दिनों से चल रही लड़ाई अब थमती नज़र आ रही है। अमेरिका के  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ऐलान किया कि दोनों देशों ने ‘पूरी तरह से संघर्षविराम’ पर सहमति जताई है। हालांकि, ईरान की तरफ से कुछ ही घंटे पहले तक यह कहा जा रहा था कि अभी कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है।

तेहरान में मंगलवार तड़के 3 बजे तेज़ धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं, जिससे शहर के उत्तर और मध्य इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए और युद्ध का खौफ एक बार फिर हावी हो गया। यह धमाके तब हुए जब एक घंटे बाद सुबह 4 बजे संघर्षविराम लागू होना था।

हालांकि, बाद में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने संकेत दिए कि संघर्षविराम अब प्रभावी हो चुका है। इज़राइल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस बीच, ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिका को चेतावनी दी है। गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर ने कहा कि अगर अमेरिका ने दोबारा हमला किया, तो उसे ऐसा सबक सिखाया जाएगा जो वह कभी नहीं भूलेगा।

ईरान ने इज़राइल के रमात गन शहर के लोगों से इलाके को खाली करने की अपील की थी, क्योंकि वहां हमले की योजना बनाई गई थी।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह संघर्षविराम लंबे समय तक टिक पाएगा या फिर हालात फिर से बिगड़ेंगे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post