Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

सरस्वत बैंक बनेगा देश का पहला यूनिवर्सल कोऑपरेटिव बैंक, बड़ी छलांग की तैयारी में

सरस्वत बैंक का बड़ा विज़न कोऑपरेटिव मॉडल में ही बनेगा यूनिवर्सल बैंक, रिकॉर्ड कारोबार और शून्य NPA से दिखाई नई दिशा

Published: 11:07am, 03 Aug 2025

सरस्वत कोऑपरेटिव बैंक, जो देश का सबसे बड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक है, अब एक नया इतिहास रचने की ओर बढ़ रहा है। बैंक ने ऐलान किया है कि वह भारत का पहला यूनिवर्सल बैंक बनना चाहता है, लेकिन को-ऑपरेटिव सेक्टर के दायरे में ही। इसके लिए जरूरी है कि नियमों में थोड़ी ढील दी जाए या नया रेगुलेशन लाया जाए।

यह जानकारी बैंक के चेयरमैन श्री गौतम ई. ठाकुर ने बैंक की 2024–25 की वार्षिक रिपोर्ट में दी। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2021 को आई एन.एस. विश्वनाथन एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट में भी इस तरह के सुझाव दिए गए थे, जिससे टियर IV कोऑपरेटिव बैंक यूनिवर्सल बैंक बन सकें।

ठाकुर ने यह भी साफ किया कि सरस्वत बैंक का प्राइवेट बैंक बनने का कोई इरादा नहीं है। बैंक कोऑपरेटिव मॉडल में ही भरोसा रखता है और उसी रास्ते पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि “बड़ा सोचना” हमेशा से सरस्वत बैंक की पहचान रही है।

बेहतरीन प्रदर्शन की झलक

बैंक ने इस साल जबरदस्त वित्तीय प्रदर्शन किया है। 31 मार्च 2024 तक बैंक का कुल व्यापार 82,024.77 करोड़ रुपये था, जो 31 मार्च 2025 तक बढ़कर 91,814.07 करोड़ रुपये हो गया। यानी लगभग 12% की बढ़त। यह अब तक का सबसे ज़्यादा एक साल में बढ़ा व्यापार (लगभग 9,800 करोड़ रुपये) रहा है।

बैंक का नेट प्रॉफिट 518.25 करोड़ रुपये रहा। डिपॉजिट्स 12.18% बढ़कर 55,481.27 करोड़ रुपये और लोन (अडवांसेज) 11.56% बढ़कर 36,332.80 करोड़ रुपये हो गया। खुदरा और थोक दोनों तरह के कर्जों में अच्छी बढ़त देखने को मिली।

NPA और रिस्क मैनेजमेंट में भी अव्वल

बैंक ने लगातार तीसरे साल शून्य नेट एनपीए (Zero Net NPA) बनाए रखा है, जो कि किसी भी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के लिए बड़ी उपलब्धि है। ग्रॉस एनपीए भी 2.88% से घटकर 2.25% हो गया है। साथ ही बैंक ने 125 करोड़ रुपये की अतिरिक्त फ्लोटिंग प्रोविजन बनाई है, जो को-ऑपरेटिव बैंकों के लिए एक अनूठा कदम है।

बाजार में नई पहचान

ठाकुर ने कहा कि आज सरस्वत बैंक की टक्कर सिर्फ दूसरे कोऑपरेटिव बैंकों से नहीं, बल्कि बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंकों से हो रही है। यहां तक कि कई स्मॉल फाइनेंस बैंकों से भी यह आकार, मुनाफे और एसेट क्वालिटी में आगे है।

एक और बड़ी उपलब्धि – NICBL का विलय

बैंक के सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (NICBL) के साथ हुए विलय की भी सराहना की। इसके तहत सरस्वत बैंक NICBL की सभी संपत्तियों और देनदारियों को संभालेगा और उनके 1.5 लाख डिपॉजिटर्स के हितों की पूरी सुरक्षा करेगा।

अगर नियमों में थोड़ी सहूलियत दी जाती है, तो सरस्वत बैंक जल्द ही देश का पहला यूनिवर्सल कोऑपरेटिव बैंक बन सकता है – और यह कोऑपरेटिव सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post