Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

जून 2025 में सरकारी नौकरी की आई बहार, करीबन 50,000 पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन

विभिन्न विभागों में लगभग 50,000 पदों पर भर्तियां निकली

Published: 17:25pm, 24 Jun 2025

जून 2025 उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इस महीने विभिन्न विभागों में लगभग 50,000 पदों पर भर्तियां निकली गई हैं। इन पदों पर 10वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अकेले जून में आठ बड़ी भर्तियों की घोषणा की हैं। इसमें CGL (14,582 पद), CHSL (3,131 पद), SSC CHT (437 पद), स्टेनोग्राफर (261 पद) और चयन पोस्ट (2,423 पद) शामिल हैं। SSC MTS और JE की अधिसूचना जल्द जारी होगी। दिल्ली पुलिस CAPF SI की अधिसूचना फिलहाल स्थगित कर दी गई है। SSC की इन भर्तियों के लिए आवेदन https://ssc.gov.in/login लिंक पर किया जा सकता है।

SBI ने CBO (2,600 पद) और PO (541 पद) पर भर्ती के लिए आवेदन शुरु किये है। इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in/web/careers लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, RSMSSB ने पटवारी के 3,705 पदों पर फिर से आवेदन विंडो खोली है। उम्मीदवार https://rssb.rajasthan.gov.in लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। MPPSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 67 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

मध्य प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,503 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरु है। हैं। इसके लिए chayan.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। प्रसार भारती ने टेक्निकल इंटर्न के 421 पद निकाले हैं, जिसमें 25,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन prasarbharati.gov.in पर किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त झारखंड में होमगार्ड (1,614 पद) , होगार्ड लिए आवेदन rpotalhg.egovran.in लिंक पर जाकर किया जा सकता है, JPSC में असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर (26 पद) , इस पद के लिए आवेदन jpsc.gov.in लिंक पर जाकर किया जा सकता है। गृह मंत्रालय में डायरेक्टर (12 पद) और इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक व यांत्रिक (630 पद) की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। इंडियन कोस्ट गार्ड पदों के लिए आवेदन https://cgept.cdac.in/icgreg लिंक पर जाकर किया जा सकता है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post