Trending News

 भारत और EU के बीच ट्रेड डील पर हुआ ऐतिहासिक समझौता, इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधित करते पीएम मोदी ने की फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा, कहा- यह मदर ऑफ ऑल डील्स         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान         दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंद, पी. नारायणन, एन. राजम और केटी थॉमस को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक, शिबू सोरेन, उदय कोटक और विजय अमृतराज सहित 13 लोगों को पद्म भूषण सम्मान         दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्म और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री, 45 गुमनाम नायकों सहित 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान          इफको ने बोर्ड के दो डायरेक्टर राकेश कपूर और बिरिंदर सिंह को दिया 2-2 साल का एक्सटेंशन, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईटी डायरेक्टर एके गुप्ता को नहीं मिला एक्सटेंशन         भोपाल में स्थापित होगी MP की पहली सहकारी क्षेत्र की अत्याधुनिक केन्द्रीय राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला, आम उपभोक्ता भी करा सकेंगे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच        

किसानों की आय बढ़ाने के लिए MP सरकार का ‘कृषक कल्याण मिशन’, ये होंगे लाभ

मिशन की साधारण सभा के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे, जबकि कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव और जिला स्तर पर कलेक्टर होंगे। यह मिशन मध्य प्रदेश के किसानों के लिए समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई राह खोलेगा।

मिशन का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि, जलवायु-अनुकूल कृषि, धारणीय पद्धतियों को बढ़ावा, जैव विविधता और परंपरागत कृषि ज्ञान का संरक्षण, पोषण व खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और उपज के लिए उचित मूल्य प्रदान करना है।


Published: 09:00am, 18 Apr 2025

देश में किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक व समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में ‘कृषक कल्याण मिशन’ को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। इस मिशन के माध्यम से प्रदेश में कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों का समन्वित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

क्या है कृषक कल्याण मिशन?

कृषक कल्याण मिशन के अंतर्गत प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को जलवायु-अनुकूल बनाने, टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने, जैव विविधता के संरक्षण और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे अहम उद्देश्यों को लेकर योजनाएं बनाई गई हैं। इस मिशन में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभागों की सभी योजनाओं को एक मंच पर लाया जाएगा।

किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ज़ोर

मिशन के तहत किसानों की आय में वृद्धि के लिए फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, उच्च मूल्य फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने, गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, और कृषि विस्तार सेवाओं को मजबूत करने जैसे कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही किसानों को कम ब्याज पर ऋण देना, कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना और वैल्यू-चेन का विकास किया जाएगा।

जैविक खेती और मंडी सुधार

किसानों को गुड एग्रीकल्चर प्रैक्टिस (GAP) को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, और इनके लिए मार्केट लिंकेज विकसित किए जाएंगे। मंडियों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, पारदर्शी बोली प्रक्रिया लागू होगी और किसानों को मंडी के बाहर उपज बेचने की सुविधा भी दी जाएगी।

पशुपालन, मछली पालन और सहकारिता को दिया जाएगा बढ़ावा

कृषक कल्याण मिशन के तहत किसानों की आय में वृद्धि के लिए सहकारिता एवं मत्स्य पालन के अंतर्गत सहकारिता के माध्यम से दूध संकलन के कवरेज को 26000 ग्रामों तक ले जाया जायेगा। दूध संकलन व प्र-संस्करण की वर्तमान क्षमता को बढ़ाकर 50 लाख लीटर प्रति दिन किया जायेगा। पशुओं में स्टॉल फीडिंग एवं मिनरल मिक्चर का घरेलू विकल्प का उपयोग से निराश्रित गौवंश की संख्या में कमी लाई जाएगी। मत्स्य पालन क्षेत्र में आय वृद्धि के लिए आधुनिक तकनीकों का प्रयोग – Cage Farming तथा Biofloc, मछुआ/किसान क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर स्व-रोजगार को बढ़ावा दिया जायेगा।

जलवायु-अनुकूल कृषि और बीमा कवरेज

मिशन के तहत जलवायु अनुकूल किस्मों का विकास, फसल बीमा कवरेज को 50% तक बढ़ाना, और संकर बीजों का उपयोग आधे क्षेत्रफल तक करने जैसे उपाय किए जाएंगे। सौर ऊर्जा पंपों को अनुदान पर उपलब्ध कराकर किसानों को ऊर्जादाता बनाया जाएगा।

उन्नत कृषि यंत्रीकरण और निवेश

मध्यप्रदेश सरकार कृषि यंत्रीकरण को डेढ़ गुना और पूंजी निवेश को 75% तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। जैविक व प्राकृतिक खेती को राज्य के बोये गए कुल क्षेत्रफल के 10% तक और सूक्ष्म सिंचाई को 20% क्षेत्रफल तक लाने का लक्ष्य तय किया गया है।

मिशन का संचालन और निगरानी

इस मिशन की साधारण सभा के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री होंगे, जबकि कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। जिला स्तर पर क्रियान्वयन की ज़िम्मेदारी कलेक्टर को दी जाएगी। मिशन के सफल क्रियान्वयन से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

YuvaSahakar Desk

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x