Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

सहकार टैक्सी की देशभर में बढ़ी लोकप्रियता

गूगल प्ले स्टोर पर भारत टैक्सी मोबिलिटी कैटेगरी में टॉप 10 में पहुंच चुकी है, जबकि एप्पल ऐप स्टोर पर भी यह टॉप 15 ऐप्स में शामिल है

Published: 18:01pm, 06 Jan 2026

जनवरी में आधिकारिक रूप से लॉन्च होने के बाद सहकार टैक्सी, जो ऐप स्टोर्स पर ‘भारत टैक्सी’ के नाम से उपलब्ध है, देशभर में तेजी से लोगों का भरोसा जीतती नजर आ रही है। सहकारी मॉडल पर आधारित यह प्लेटफॉर्म उन यात्रियों और टैक्सी चालकों की पसंद बन रहा है, जो निजी कैब कंपनियों के ऊंचे कमीशन और जटिल शर्तों से परेशान हैं।

आम लोगों की बढ़ती दिलचस्पी इसके आंकड़ों में साफ दिखाई देती है। भारत टैक्सी ऐप अब तक एक लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, जबकि चार लाख से ज्यादा यूजर इस पर पंजीकरण करा चुके हैं। हाल के दिनों में रोजाना 40 से 45 हजार नए यूजर इस प्लेटफॉर्म से जुड़ रहे हैं।

ऐप स्टोर रैंकिंग में भी इसकी लोकप्रियता साफ झलकती है। गूगल प्ले स्टोर पर भारत टैक्सी मोबिलिटी कैटेगरी में टॉप 10 में पहुंच चुकी है, वहीं एप्पल ऐप स्टोर पर यह टॉप 15 ऐप्स में शामिल है। टैक्सी चालकों के लिए बनाए गए अलग ड्राइवर ऐप ने भी तेजी से लोकप्रियता हासिल की है और वह प्ले स्टोर के टॉप 20 ऐप्स में जगह बना चुका है।

सहकार टैक्सी को खास बनाता है इसका ड्राइवर-फ्रेंडली मॉडल। यहां ड्राइवरों को हर सवारी का पूरा किराया मिलता है, क्योंकि किसी तरह का भारी कमीशन नहीं लिया जाता। केवल नाममात्र की सदस्यता फीस पर आधारित यह व्यवस्था ड्राइवरों को स्थिर और भरोसेमंद आय का भरोसा देती है।

इसके अलावा दुर्घटना या आपात स्थिति में सहायता, बीमा और कानूनी मदद जैसी सुविधाएं ड्राइवरों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती हैं। ‘सहकार से समृद्धि’ की भावना से जुड़ी यह पहल तकनीक और सहकारी सोच को साथ लाकर न सिर्फ टैक्सी चालकों की जिंदगी आसान बना रही है, बल्कि यात्रियों को भी सस्ती, सुरक्षित और पारदर्शी यात्रा का विकल्प दे रही है।

Diksha

Recent Post